गुवाहाटी, 30 जुलाई (भाषा) असम में बृहस्पतिवार को दो और लोगों की मौत के बाद बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई, जबकि राज्य के चार जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की तादाद घटकर 2.12 लाख रह गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से बृहस्पतिवार शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई।
बुलेटिन के अनुसार, दोनों मृतक शिवसागर जिले के थे।
बुलेटिन के मुताबिक, इन मौतों के साथ इस साल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।
एएसडीएमए की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों में अब भी 2,12,400 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
भाषा जोहेब पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.