scorecardresearch
Sunday, 11 October, 2026
होमदेशझारखंड में एक ट्रक मिठाई की दुकान में घुसा, दो की मौत और एक घायल

झारखंड में एक ट्रक मिठाई की दुकान में घुसा, दो की मौत और एक घायल

Text Size:

बोकारो, 11 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में रविवार सुबह एक ट्रक मिठाई की दुकान में घुस गया, जिससे दो बुजुर्गों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना पिंड्राजोरा पुलिस थाना क्षेत्र के नागेन मोड़ पर हुई।

पिंड्राजोरा पुलिस थाने के प्रभारी रवि कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा को बताया, “65 और 70 वर्ष की आयु के दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वे सभी दुकान पर थे। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल व्यक्ति का पास के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

थाना प्रभारी ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments