scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशशारजाह से लौटे दो भारतीयों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया

शारजाह से लौटे दो भारतीयों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से लौटे दो भारतीय यात्रियों को, विदेश में निर्मित सिगरेट और सोने के पेस्ट की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क विभाग आयुक्त के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बृहस्पतिवार को यूएई से लौटे दो भारतीय यात्रियों को विमानतल के टर्मिनल-3 पर रोका गया। इसमें बताया गया है कि तलाशी में उनके पास से विदेश में निर्मित सिगेरट के 636 ‘डंडे’ बरामद किये गए जिनका मूल्य 9,54,000 रुपये है।

इसमें बताया गया कि इसके अलावा आरोपियों के पास से 268 ग्राम सोना पेस्ट रूप में बरामद किया गया जिसकी कीमत 12,20,090 रुपये आंकी गई है। इसमें कहा गया है कि यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा यश अमित

अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments