scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशबहराइच में तीन वाहनों की टक्कर में दो चालकों की जिंदा जलकर मौत, एक खलासी घायल

बहराइच में तीन वाहनों की टक्कर में दो चालकों की जिंदा जलकर मौत, एक खलासी घायल

Text Size:

बहराइच (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) बहराइच जिले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में आसाम चौराहे के पास तीन वाहनों की टक्कर में दो चालक जिंदा जल गए, जबकि एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बहराइच बाईपास पर लोहे की मशीनरी लदी पंजाब नंबर का ट्रक, सीमेंट लदा हरियाणा नंबर का ट्रेलर (बड़ ट्रक) और लखनऊ नंबर का पिकअप वाहन रविवार रात आपस में टकरा गए जिसके बाद दोनों मालवाहक वाहनों के केबिन में भीषण आग लग गई।

उसने बताया कि दोनों चालक केबिन में ही फंस गए और जिंदा जल गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रेलर के चालक की पहचान प्रयागराज निवासी जीतलाल यादव (55) के रूप में हुई है और ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया ट्रक चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वाहन मालिक से संपर्क का प्रयास जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ नंबर का पिकअप वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त मिला, लेकिन उसमें कोई सामान या सवार नहीं मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप में सवार तीन लोग हादसे के बाद मौके से चले गए थे।

ट्रक और ट्रेलर के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन से वाहनों की बॉडी काटनी पड़ी, जिसमें करीब तीन घंटे लगे।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments