जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघिन ‘भक्ति’ ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उप वन संरक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि जन्म के काफी समय बाद तक बाघिन द्वारा शावकों को दूध न पिलाने के कारण पशु चिकित्सकीय बोर्ड के निर्णय के अनुसार दोनों शावकों को मां से अलग किया गया।
दोनों शावकों को तत्काल नाहरगढ़ जैविक उद्यान के पशु चिकित्सालय में संचालित इकाई ले जाया गया और पशु चिकित्सा दल ने शावकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें भोजन दिया।
उन्होंने बताया कि दोनों शावक फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
भाषा पृथ्वी
जोहेब
जोहेब
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.