scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशघाघरा नदी में दो सगे भाईयों की डूबने से मौत

घाघरा नदी में दो सगे भाईयों की डूबने से मौत

Text Size:

बहराइच ( उप्र ) एक अप्रैल (भाषा) जिले में घाघरा नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम की है, जब करीब छह-सात बच्चे नदी में खेल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इसी बीच किशन सिंह (12) नहाते नहाते नदी के बीच चला गया और डूबने लगा। इसे देख उसका सगा भाई शेखर सिंह (17) उसे बचाने के लिए नदी में आगे बढ़ा लेकिन ना तो वह अपने भाई को बचा सका ना खुद ही बच सका।

हरदी थाने के प्रभारी अंजनी कुमार ने आज बताया कि दोनों लड़कें तैरना नहीं जानते थे।

कुमार ने बताया कि पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात दोनों शवों को नदी से निकाला जा सका।

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया ।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments