scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशत्रिपुरा उपचुनाव: माकपा ने व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए मतगणना के बहिष्कार की घोषणा की

त्रिपुरा उपचुनाव: माकपा ने व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए मतगणना के बहिष्कार की घोषणा की

Text Size:

अगरतला, छह सितंबर (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व में वाम मोर्चे ने बुधवार को निर्वाचन आयोग पर त्रिपुरा में हुए उपचुनावों में कथित तौर बड़े पैमाने पर हुई धांधली को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया और मतगणना के बहिष्कार की घोषणा की।

त्रिपुरा की सिपाहीजाला जिले की धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। दोनों सीट पर औसतन 86.50 फीसदी मतदान हुआ।

वाम मोर्चे का आरोप है कि मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

वाम मोर्चे के संयोजक नारायण कार ने आरोप लगाया, ‘हमने मतदान की शुरुआत से ही निर्वाचन आयोग का ध्यान आकर्षित किया। लेकिन अफसोस, बड़े पैमाने पर हुई धांधली को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।’

उन्होंने कहा कि वाम मोर्चे ने चुनाव रद्द करने और नए सिरे से मतदान की घोषणा करने की मांग की, लेकिन निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में कोई भी कदम उठाने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘निर्वाचन आयोग का मकसद बिल्कुल स्पष्ट है। ऐसी स्थिति में, आठ सितंबर को होने वाली मतों की गिनती में शामिल होने का क्या मतलब है? इसलिए, हमने मतगणना का बहिष्कार करने का फैसला किया है।’

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments