scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशत्रिपुरा उपचुनाव: धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

त्रिपुरा उपचुनाव: धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Text Size:

अगरतला, नौ अप्रैल (भाषा) उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उपचुनाव में कुल 46,142 मतदाता छह उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

इस उपचुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। महिला मतदाताओं की संख्या 23,758 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 22,348 है।

निर्वाचन अधिकारी देबजानी चौधरी ने कहा, ‘‘सभी 55 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े नजर आए।’’

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम और वीवीपैट के अलावा सभी मतदान केंद्र में वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा-मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आठ से 10 अप्रैल के बीच चक्रवात की आशंका को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त शेड बनाए गए हैं।’’

पिछले साल दिसंबर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

भाषा

सुरभि खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments