scorecardresearch
Thursday, 29 October, 2026
होमदेशकुंभ मेले के ध्वजारोहण के चलते त्र्यंबकेश्वर मंदिर 30 और 31 अक्टूबर को बंद रहेगा

कुंभ मेले के ध्वजारोहण के चलते त्र्यंबकेश्वर मंदिर 30 और 31 अक्टूबर को बंद रहेगा

Text Size:

नासिक, 29 अक्टूबर (भाषा) नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के ध्वजारोहण समारोह के कारण 30 और 31 अक्टूबर को बंद रहेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण समारोह शनिवार को कुशावर्त तीर्थ में आयोजित किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा और भीड़ की योजना बनाने तथा उसे नियंत्रित करने के मद्देनजर भगवान त्र्यंबकेश्वर मंदिर को 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 31 अक्टूबर को शाम छह बजे तक सभी श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। हालांकि, त्र्यंबकेश्वर शहर के निवासियों और अधिकृत ‘दर्शन’ पास प्राप्त लोगों को इससे छूट दी गई है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला प्रशासन के इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

भाषा तान्या माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments