नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) शुक्रवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि14मोदी लोक सेवा
लोक सेवक यह जरूर सोचें कि सत्ता में बैठी पार्टियां कहीं सरकारी धन का दुरुपयोग तो नहीं कर रहीं : मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश भर के प्रशासनिक अधिकारियों का आह्वान किया कि वे हर फैसले से पहले इन सवालों के बारे में जरूर सोचें कि सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां सरकारी धन का इस्तेमाल देश के विकास में कर रही हैं या अपने दल के विस्तार में या फिर वोट बैंक बनाने के प्रयास में वह उसे लुटा रही हैं।
दि23 अनुसंधान चीता भारत
भारत में स्थानिक पारिस्थितिकी को नजरअंदाज कर लाए गए चीते : वैज्ञानिक
नयी दिल्ली, अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अफ्रीकी चीताओं को भारत में लाने का फैसला उनकी स्थानिक पारिस्थितिकी पर विचार किए बगैर लिया गया। उन्होंने आगाह किया कि वन्य क्षेत्र में छोड़े गए चीताओं का पड़ोसी गांवों में लोगों से संघर्ष हो सकता है।
दि19 मोदी सूडान भारतीय
सूडान में भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीयों से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
दि7 कांग्रेस नरोदा गाम
उम्मीद है कि न्याय मिलने में भले ही देरी हो, लेकिन उससे इंकार नहीं किया जाएगा : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अभियोजन पक्ष की चूक की वजह से अहमदाबाद के नरोदा गाम में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के सभी 67 आरोपी बरी कर दिए गए। साथ ही पार्टी ने उम्मीद जतायी कि न्याय मिलने में भले ही देरी हो, लेकिन उससे इंकार नहीं किया जाएगा।
प्रादे24 चुनाव कर्नाटक बीआरएस जद(एस)
कर्नाटक चुनाव में जद(एस) का समर्थन करेगी केसीआर की पार्टी बीआरएस
हैदराबाद, तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) को समर्थन देने की घोषणा करते हुए आगामी 10 मई को होने वाले चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। बीआरएस ने जद(एस) को ‘मित्र पार्टी’ बताया है।
प्रादे13 चुनाव कर्नाटक नामांकन दक्षिण कन्नड़
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले की आठ विधानसभा सीटों पर कुल 82 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल
मंगलुरु, 21 कर्नाटक में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन दक्षिण कन्नड़ जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए कुल 35 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
प्रादे2 कश्मीर तलाश अभियान
पुंछ में सेना के वाहन पर हमला: आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़ा अभियान जारी
पुंछ/जम्मू, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बृहस्पतिवार को हुए एक आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने के बाद बाटा-डोरिया क्षेत्र के एक घने जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रादे1 हिप्र भाजपा प्रमुख इस्तीफा
भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने दिया इस्तीफा
शिमला, शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वि9 जयशंकर संरा प्रमुख बैठक
जयशंकर ने गुतारेस से सूडान में हालात पर चर्चा की
संयुक्त राष्ट्र, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूडान में लगातार बिगड़ते हालात पर बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से चर्चा की और ऐसी ‘‘सफल कूटनीति’’ की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिससे वहां शीघ्र संघर्ष विराम हो सके।
वि8 जयशंकर संरा अफगान बैठक
अफगानिस्तान पर विशेष दूतों की बैठक में भारत की भागीदारी को सकारात्मक नजरिये से देख रहे: जयशंकर
संयुक्त राष्ट्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस की मेजबानी में अगले महीने अफगानिस्तान को लेकर होने वाली विशेष दूतों की बैठक में अपनी भागीदारी को सकारात्मक नजरिये से देख रहा है।
अर्थ9 पुरस्कार पीएम गतिशक्ति
पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पहल को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार मिला
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता लाने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पहल को पुरस्कार दिया।
खेल4खेल ट्विटर ब्लू टिक
तेंदुलकर, कोहली और सिंधू सहित कई नामी खिलाड़ियों ने ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ गंवाया
नयी दिल्ली, दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू समेत भारत के शीर्ष खेल सितारों ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ गंवा दिया है जिससे उनकी पहचान सत्यापित होती थी।
खेल7 खेल टेनिस बार्सिलोना
अल्कराज और सिटसिपास बार्सिलोना ओपन के क्वार्टर फाइनल में
बार्सिलोना, गत चैम्पियन कार्लोस अल्कराज ने हमवतन स्पेनिश खिलाड़ी रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-3, 7-5 से हराकर बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भाषा राजकुमार मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.