scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) सोमवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि14 मोदी बजट सुशासन

पसमांदा मुसलमानों के पिछड़ेपन का जिक्र कर मोदी बोले, सरकार समाज के वंचितों तक पहुंच रही है

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने के लिए सुशासन के महत्व पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि इस तरह के दृष्टिकोण में भेदभाव और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

दि13 दिल्ली सिसोदिया केजरीवाल

सीबीआई के अधिकतर अधिकारी सिसोदिया की गिरफ्तारी के पक्ष में नहीं थे: केजरीवाल

नयी दिल्ली,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकतर अधिकारी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के पक्ष में नहीं थे, लेकिन उन्होंने ‘‘राजनीतिक दबाव’’ के कारण ऐसा किया।

दि10अदालत लीड अग्निपथ

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अग्निपथ योजना को बरकरार रखा

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना को सोमवार को बरकरार रखते हुए कहा कि इस योजना को राष्ट्रीय हित में और सशस्त्र बल को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है।

प्रादे32 मतदान नगालैंड लीड प्रतिशत 11 बजे

नगालैंड विधानसभा चुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 37 प्रतिशत मतदान

कोहिमा, नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 37 प्रतिशत मतदान हुआ और मतदान की प्रक्रिया अब तक शांतिपूर्ण रही है जो कभी उग्रवाद का गढ़ रहा था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे10 मतदान मेघालय प्रतिशत

मेघालय विधानसभा चुनाव : सुबह नौ बजे तक 10.5 प्रतिशत से अधिक मतदान

शिलांग, मेघालय में सोमवार को सुबह नौ बजे तक 10.55 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में शुरुआती दो घंटे में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ आर खरकोनगोर ने यह जानकारी दी।

अर्थ14 एस्सार हाइड्रोजन

एस्सार एनर्जी ब्रिटेन, भारत में ऊर्जा बदलाव में 3.6 अरब डॉलर का निवेश करेगी

नयी दिल्ली, एस्सार समूह ने ब्रिटेन और भारत में कम कॉर्बन उत्सर्जन की ऊर्जा बदलाव परियोजनाओं में अगले पांच साल के दौरान 3.6 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इनमें हरित हाइड्रोजन और अमोनिया उत्पादन से संबंधित परियोजनाएं भी हैं।

वि7 अमेरिका भारतीय समुदाय शेखावत

भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा : केंद्रीय मंत्री शेखावत

वाशिंगटन, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए ‘बदलाव के दौर’ से गुजर रहा है।

खेल6खेल गांगुली साक्षात्कार

गांगुली ने लोकेश राहुल पर कहा, अगर आप भारत में रन नहीं बनाओगे तो आलोचना होगी

कोलकाता, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि अपने काम से जुड़ी भारी उम्मीदों को देखते हुए लंबे समय तक खराब प्रदर्शन के कारण लोकेश राहुल के लिए तीखी आलोचना से बचना मुश्किल होगा, विशेषकर जब पूर्व क्रिकेटरों ने उच्च मानक स्थापित किए हों।

भाषा

निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments