scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशफ्रांसीसी नौसेना के शीर्ष अधिकारी ने मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया

फ्रांसीसी नौसेना के शीर्ष अधिकारी ने मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया

Text Size:

मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा) हिंद महासागर में तैनात फ्रांसीसी बलों के संयुक्त कमांडर, वाइस एडमिरल एमैनुएल स्लार्स के नेतृत्व में दो सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग पर चर्चा की। बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

मंगलवार को हुई बैठक में दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि दोनों समुद्री राष्ट्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने की राह पर बढ़ते हुए दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।

बयान में कहा गया है, ‘‘वार्ता के दौरान, समुद्री मोर्चे पर दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने के लिए बढ़ाये गये समन्वय की सराहना की गई। बातचीत में यह भी रेखांकित किया गया कि इंडियन ओसन नेवल सिम्पोजियम (आईओएनएस) संरचना को मजबूत करने में भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच सहयोग लाभकारी रहा है।’’

नौसेना साझेदारी एवं सहयोग की मजबूती नियमित सैन्य अभ्यास, लंबी दूरी वाले जहाजों की तैनाती किये जाने और उच्च स्तरीय दूतों के बीच परस्पर लाभकारी बातचीत के जरिये क्रमिक समन्वय बेहतर होने के रूप में प्रदर्शित हुए हैं।

फ्रांस, उन तीन देशों में शामिल है जिसके साथ भारत का परमाणु, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में करीबी सहयोग है।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments