scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशटीएमसी के फलेरियो ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

टीएमसी के फलेरियो ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से राज्यसभा सदस्य और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने संसद के उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फलेरियो गोवा में पार्टी के मामलों को लेकर लंबे समय से हाशिये पर थे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देने का संकेत दिया था।

टीएमसी सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी नीत पार्टी फलेरियो से तब से नाराज़ थी जब से उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय देसाई के खिलाफ फतोर्दा सीट से चुनाव लड़ने से मना किया था।

टीएमसी ने गोवा में काफी जोरदार तरीके से प्रचार किया था और 2021 में फलेरियो को राज्यसभा का सदस्य बनाने के लिए तत्कालीन राज्यसभा सदस्य अर्पिता घोष से इस्तीफा दिलाया था। घोष का कार्यकाल 2026 तक था।

भाषा नोमान नरेश

नरेश

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments