scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशमप्र के सतना में सरिया से लदा ट्रक नहर में गिरा, तीन लोगों की मौत

मप्र के सतना में सरिया से लदा ट्रक नहर में गिरा, तीन लोगों की मौत

Text Size:

सतना (मध्यप्रदेश), 22 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के सतना जिले में बुधवार को सरिया से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा, जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर नेमुआ मोड़ के पास बुधवार तड़के हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में चालक और उसके दो सहयोगी शामिल हैं।

रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर सबसे पहले क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा किया गया और फिर दो शव बाहर निकाले गए।

उन्होंने कहा कि तीसरा शव क्षतिग्रस्त ट्रक में बुरी तरह फंस गया था, जिसे कटर मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक, यह बचाव अभियान करीब चार घंटे तक चला।

चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों में दो की पहचान हो चुकी है, जिनमें मैहर के पडरी गांव निवासी दिलीप केवट और मैहर के ही रामगढ़ निवासी विष्णु के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र मनीषा शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments