scorecardresearch
Saturday, 23 May, 2026
होमदेशपुणे में एक दुकानदार पर गोली चलाने के आरोप में हरिद्वार से बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

पुणे में एक दुकानदार पर गोली चलाने के आरोप में हरिद्वार से बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Text Size:

पुणे, 21 मई (भाषा) पिंपरी चिंचवड पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर जुड़े तीन लोगों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने गिरोह की वसूली की मांग पूरी नहीं करने पर जिले में एक फर्नीचर की दुकान के मालिक पर गोली चलाई।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी परवीन रामनिवास (22), रोहतक निवासी पंकज कुलदीप (21) और सोनीपत निवासी सागर अजयपाल (21) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों को हरिद्वार से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, व्यवसायी जगदीश भेराराम बिश्नोई और उनके साझेदार अशोक कुमार बिश्नोई को सात मई को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

दोनों ने मांगी गई रकम का भुगतान नहीं किया।

पुलिस ने बताया कि 15 मई को पुणे जिले के रावेत के पास पुनावाले में ए जे फर्नीचर मॉल के बाहर दो मोटरसाइकिल सवारों ने जगदीश बिश्नोई पर गोलीबारी की। उसने बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से पांच से छह गोलियां चलाईं, हालांकि वह बच निकले।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि संदिग्ध हरिद्वार में हैं, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

भाषा

भाषा

शुभम गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments