scorecardresearch
Sunday, 8 November, 2026
होमदेशओडिशा में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत

ओडिशा में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत

Text Size:

भुवनेश्वर, आठ नवंबर (भाषा) ओडिशा के नयागढ़ जिले में रविवार को भुवनेश्वर से बलांगीर जा रही एक निजी एम्बुलेंस सड़क किनारे बनी चारदीवारी से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर बनिगोछा थाना क्षेत्र के शालभंगा जंगल के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, एम्बुलेंस जंगल के सुनसान रास्ते पर तेज गति से जा रही थी और इसी दौरान चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार एम्बुलेंस में बलांगीर जिले की टिकरापाड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत देवगांव निवासी ईश्वर साहू का शव ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार साहू की भुवनेश्वर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि ईश्वर साहू के परिजन उनका शव एम्बुलेंस में लेकर जा रहे थे।

पुलिस ने एम्बुलेंस में सवार चार लोगों को बाहर निकालकर पास के दासपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनमें से तीन की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक ईश्वर साहू के बेटे राजू को शुरुआत में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments