scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशसंदिग्ध चोर को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने वालों को दंडित किया जाए: हुर्रियत अध्यक्ष

संदिग्ध चोर को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने वालों को दंडित किया जाए: हुर्रियत अध्यक्ष

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

श्रीनगर, 25 जून (भाषा) हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने बुधवार को जम्मू में एक संदिग्ध चोर के सार्वजनिक अपमान में शामिल सभी लोगों को दंडित करने का आह्वान किया। संदिग्ध चोर को उसके गले में जूतों की माला डालकर कथित तौर पर पुलिस गाड़ी के बोनट पर बैठाकर घूमाया गया।

मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘क्या कश्मीरियों के साथ उनकी अपनी धरती पर ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा? मानवीय गरिमा से वंचित! परेड कराई जाएगी और शर्मिंदा किया जाएगा! वास्तव में यह उस व्यवस्था और मानसिकता के लिए शर्म की बात है जो धर्म और क्षेत्र के आधार पर लोगों को अपमानित करने में सक्रिय रूप से भाग लेती है।’

उन्होंने कहा कि यह घटना पहली नहीं है। उन्होंने 2017 के मानव ढाल विवाद का जिक्र किया, जब सेना के मेजर लीतुल गोगोई ने बडगाम में उपचुनाव के दौरान पत्थर फेंक रही भीड़ से बचने के लिए एक व्यक्ति को कथित तौर पर ढाल के रूप में जीप से बांध दिया था।

मीरवाइज ने कहा, ‘मेजर गोगोई इसी तरह की क्रूरता के लिए कुख्यात हैं। सत्ताधारी प्राधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों को इसमें शामिल सभी लोगों को दंडित करना चाहिए और अपराधियों को सजा देनी चाहिए।’

भाषा

नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments