scorecardresearch
Sunday, 20 September, 2026
होमदेशदेश का युवा भाजपा से निराश है, उसे राहुल गांधी से उम्मीदें हैं: अशोक गहलोत

देश का युवा भाजपा से निराश है, उसे राहुल गांधी से उम्मीदें हैं: अशोक गहलोत

Text Size:

जयपुर, 19 सितंबर (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि देश का युवा वर्ग भारतीय जनता पार्टी से निराश हो चुका है और वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आशा लगाए है।

गहलोत ने इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘आज इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कोने-कोने से आए विद्यार्थी जिस उत्साह और आतुरता से अपनी समस्याएं बता रहे थे, उससे पता चलता है कि देश का युवा वर्ग भाजपा से कितना निराश हो चुका है, नाउम्मीद है तथा अपनी समस्याओं का हल राहुल गांधी से चाहता है।’’

लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम किया।

गहलोत ने भाजपा पर कार्यक्रम के आयोजन में बाधा डालने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर जहां-जहां छात्रों की गूंज कार्यक्रम हुआ है, वहां-वहां भाजपा की ओर से आयोजन में रुकावट डालने की भरसक कोशिशें की गईं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ लेकिन आयोजन में भाजपा जितनी बाधाएं खड़ी करने की कोशिश करती है, छात्रों की यह गूंज पहले से और अधिक तेजस्वी और मुखर होती जाती है।’’

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments