scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशराजस्थान में बीते चौबीस घंटे में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा

राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा

Text Size:

जयपुर, 22 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत में राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं राज्य के शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सर्वाधिक वर्षा प्रतापगढ़ में 11.5 मिलीमीटर हुई।

इस दौरान सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 24 अक्टूबर को राज्य के बीकानेर संभाग व आसपास के इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी वैभव शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments