scorecardresearch
Tuesday, 4 August, 2026
होमदेश'बिग बॉस' के अगले सीजन का प्रसारण छह सितंबर से

‘बिग बॉस’ के अगले सीजन का प्रसारण छह सितंबर से

Text Size:

मुंबई, चार अगस्त (भाषा) रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन का पहला ‘टीजर’ मंगलवार को जारी किया गया।

जियोहॉटस्टार और कलर्स चैनल ने मंगलवार को ‘टीजर’ जारी किया। शो की मेजबानी एक बार फिर अभिनेता सलमान खान करेंगे। इसका प्रसारण छह सितंबर से शुरू होगा।

‘टीज़र’ में सलमान खान घोड़े पर सवार होकर ‘एंट्री’ करते हैं और कहते हैं, ‘जो करण अर्जुन में हुआ था, वो होगा अब बिग बॉस में… तथास्तु!’।

निर्माताओं के अनुसार, यह संवाद नए सीजन के रहस्य की ओर इशारा करता है।

सलमान खान ने एक बयान में कहा कि हर सीजन में नया खेल, नए समीकरण और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार शो के केंद्र में ऐसा रहस्य है, जो इसे अब तक के सभी सीजन से अलग बनाता है।

अभिनेता ने कहा, ‘टीजर तो बस शुरुआत है और मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि जब ‘बिग बॉस’ हिंदी का 20वां सीजन शुरू होगा, तो दर्शक कैसे सुरागों को जोड़कर इन चीजों को समझेंगे।’

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments