scorecardresearch
Sunday, 11 October, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

‘समीर ऐप’ के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments