scorecardresearch
Wednesday, 5 August, 2026
होमदेशलखनऊ में प्रस्तावित आरओबी के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर उच्च न्यायालय ने जताई चिंता

लखनऊ में प्रस्तावित आरओबी के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर उच्च न्यायालय ने जताई चिंता

Text Size:

लखनऊ, चार अगस्त (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने गोमतीनगर एक्सटेंशन में भरवारा रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर प्रथम दृष्टया चिंता व्यक्त की है।

अदालत ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) रिपोर्ट और एक स्वतंत्र बहुविषयी विशेषज्ञ समूह की सिफारिशों पर बिना उचित विचार किए प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। इन याचिकाओं के जरिए परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को चुनौती दी गई है।

पीठ ने अपर महाधिवक्ता को संबंधित रिकॉर्ड पेश करने और राज्य सरकार के रुख से अवगत कराने का निर्देश दिया और सुनवाई की अगली तिथि पांच अगस्त तय की।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments