scorecardresearch
Thursday, 18 June, 2026
होमदेशदिल्ली सरकार ने मालवीय नगर आग हादसे में लोगों की जान बचाने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये दिए

दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर आग हादसे में लोगों की जान बचाने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये दिए

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर आग हादसे में लोगों की जान बचाने वाले एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और उसके पूरे इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की।

इस महीने की शुरुआत में हुए दर्दनाक हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहित मुखिया को एक पत्र भेजकर खतरे के बावजूद दिखाई गई जिम्मेदारी व करुणा के लिए उनकी सराहना की।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने पत्र में खिड़की एक्सटेंशन के निवासी मुखिया के साहस की तारीफ की।

मुखिया ने आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी।

बयान में कहा गया है कि सरकार ने उनके लिए पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है और यह आश्वासन दिया है कि उनके पूरी तरह ठीक होने तक दिल्ली सरकार सभी चिकित्सा खर्च उठाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट ने उनके घर जाकर परिवार को आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

मुखिया ने तीन जून को एक रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद “असाधारण साहस और मानवता” दिखाई थी। आग लगने के दौरान वह रेस्टोरेंट की रसोई में ड्यूटी पर थे और उन्होंने अपने सहकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments