scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशदिल्ली जिला अदालतों की बार समिति ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया

दिल्ली जिला अदालतों की बार समिति ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में ‘ऑल डिस्ट्रिक कोर्ट बार एसोसिएशन’ की समन्वय समिति ने अध्यक्ष, सह-अध्यक्ष और महासचिव पदों के लिए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, डी.के. शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अमित कैन, अमित तंवर और सुनीता बंसल सह-अध्यक्ष चुने गए। विजय बिश्नोई को महासचिव नियुक्त किया गया है।

समिति के समन्वयक तरुण राणा द्वारा 16 अप्रैल को जारी बयान में कहा गया, ‘‘15 अप्रैल को दिल्ली के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कानूनी बिरादरी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विभिन्न मुद्दों से प्रभावी और बेहतर तरीके से निपटने के लिए अलग-अलग उप-समितियों का गठन भी किया गया है।’’

इसमें कहा गया है कि समिति ने ‘‘सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया।’’

भाषा खारी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments