scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशतेलंगाना सरकार ने खिलाड़ियों को नौकरी उपलब्ध कराने के लिए नीति बनाई

तेलंगाना सरकार ने खिलाड़ियों को नौकरी उपलब्ध कराने के लिए नीति बनाई

Text Size:

हैदराबाद, 29 मार्च (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियां प्रदान करने की नीति शुरू की गई है।

रेड्डी ने तेलंगाना विधायकों के खेल एवं सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 में भाग लेने के बाद कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आश्वस्त करना है कि शिक्षा के साथ ही खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य मिल सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक खेल नीति शुरू की है जिसके तहत खेल में उत्कृष्टता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन के अलावा सरकारी नौकरियां भी प्रदान की जाएंगी।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार लगभग 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ‘गाचीबोवली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ का विकास कर रही है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments