scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु जीतेगा : मुख्यमंत्री स्टालिन ने मतदान के बाद कहा

तमिलनाडु जीतेगा : मुख्यमंत्री स्टालिन ने मतदान के बाद कहा

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

चेन्नई, 23 अप्रैल (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा।

मुख्यमंत्री ने यहां एसआईईटी कॉलेज मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और अपने बेटे तथा उपमुख्यमंत्री उदयनिधि के साथ वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु जीतेगा।’’

ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने उस अक्सर दोहराए जाने वाले बयान की ओर इशारा कर रहे थे, जिसमें उन्होंने मौजूदा चुनावी मुकाबले को ‘‘तमिलनाडु टीम बनाम दिल्ली टीम’’ की लड़ाई बताया था।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने अपना वोट डाल दिया है। इसी तरह तमिलनाडु के सभी लोगों को भी बिना चूके अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाना चाहिए।’’

उन्होंने मुट्ठी का इशारा करते हुए कहा, ‘‘तमिलनाडु जीतेगा।’’

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments