चेन्नई, 23 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को पहले दो घंटों में 17 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे तक 17.51 प्रतिशत मतदान हुआ और लगभग 1.1 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चेन्नई में 16.51 प्रतिशत, मदुरै में 17.08 प्रतिशत, कोयंबटूर में 18.45 प्रतिशत और तिरुचिरापल्ली में 17.99 प्रतिशत मतदान हुआ।
कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में, जहां मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं सुबह नौ बजे तक 17.51 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि चेपॉक में 15.70 प्रतिशत मतदान हुआ। उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
इसी तरह, एडप्पाडी विधानसभा क्षेत्र में 19.04 प्रतिशत मतदान हुआ जहां से अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी चुनाव लड़ रहे हैं।
त्रिची पूर्व में 17.72 प्रतिशत मतदान हुआ जहां तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय चुनाव लड़ रहे हैं।
भाषा शोभना वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.