scorecardresearch
Monday, 23 November, 2026
होमदेशसपा प्रमुख अखिलेश यादव का ‘फेसबुक पेज’ फिर हुआ अनुपलब्ध

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ‘फेसबुक पेज’ फिर हुआ अनुपलब्ध

Text Size:

लखनऊ, 23 नवंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक ‘फेसबुक पेज’ सोमवार को अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो गया।

सपा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

आठ बजकर 32 मिनट पर किये गये इस पोस्ट में कहा गया है, ‘‘तकनीकी समस्या के कारण माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। मेटा इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है।’’

हालांकि पार्टी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ‘फेसबुक पेज’ में आई तकनीकी समस्या किस प्रकृति की है और इसे ठीक करने में कितना समय लग सकता है।

इस सिलसिले में ‘मेटा’ की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इससे पहले, 10 अक्टूबर 2025 को सपा प्रमुख का ‘फेसबुक अकाउंट’ निलंबित हुआ था। हालांकि अगले ही दिन उसे बहाल कर दिया गया था। सपा ने उस समय इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया था।

यादव के फेसबुक पर करीब 90 लाख ‘फालोवर’ हैं।

भाषा सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments