scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान काजीरंगा का कुछ हिस्सा पर्यटकों के लिए बंद रहेगा

राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान काजीरंगा का कुछ हिस्सा पर्यटकों के लिए बंद रहेगा

Text Size:

गुवाहाटी, एक अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के दौरान छह और सात अप्रैल को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) की दो ‘रेंज’ पर्यटकों के लिए बंद रहेंगी। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केएनपी अधिकारियों ने 22 मार्च को घोषणा की थी कि मुर्मू की यात्रा के दौरान राष्ट्रीय उद्यान की चार रेंज बंद रहेंगी। राष्ट्रीय उद्यान में छह रेंज हैं, लेकिन सफारी चार में होती है।

पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी रमेश गोगोई ने शनिवार को कहा, “कोहोरा और बागोरी रेंज में जीप और हाथी सफारी दोनों छह और सात अप्रैल को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन बुरापहाड़ और अगोराटोली रेंज पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।”

राष्ट्रपति छह अप्रैल से दो दिवसीय ‘गज उत्सव-2023’ में शिरकत करेंगी।

इस वर्ष वार्षिक ‘गज उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments