scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशगुजरात के वलसाड में पिकअप वैन पलटी; तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत, कई अन्य घायल

गुजरात के वलसाड में पिकअप वैन पलटी; तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Text Size:

वलसाड, 22 अप्रैल (भाषा) गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका में बुधवार शाम एक पिकअप वैन के पलट जाने से तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वैन में करीब 30 लोग सवार थे। वे सभी गिरनार गांव के रहने वाले थे और एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।

कपराडा पुलिस थाने के निरीक्षक डी एन वंजा ने बताया कि चालक के नियंत्रण खो देने के कारण वैन पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई।

निरीक्षक ने बताया कि घायलों को निकट के एक अस्पताल ले जाया गया।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments