scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमरिपोर्टवाराणसी दौरे पर सीएम योगी, तैयारियों की समीक्षा

वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, तैयारियों की समीक्षा

कालभैरव और काशी विश्वनाथ में पूजा, बच्चों को दिया आशीर्वाद

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे के मद्देनजर सर्किट हाउस में उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके बाद उन्होंने ‘काशी कोतवाल’ बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया.

दर्शन के बाद मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री ने एक दुकानदार की छोटी बच्ची को दुलारते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया. उन्होंने बच्ची और उसकी बहन से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और परिवार से भी बातचीत की.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीएलडब्ल्यू पहुंचकर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. दौरे के दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

share & View comments