scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमरिपोर्टचारधाम यात्रा शुरू, पीएम मोदी ने दिए पांच संकल्प

चारधाम यात्रा शुरू, पीएम मोदी ने दिए पांच संकल्प

उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों से स्वच्छता, पर्यावरण और अनुशासन पर जोर.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का आग्रह किया. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का भव्य उत्सव है और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करती है. उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य में विकसित उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका भी बताई.

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को सर्वोपरि रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और नदियों को साफ रखने की अपील की. पर्यावरण संरक्षण के लिए संवेदनशील रहने और पेड़ लगाने का आह्वान किया. साथ ही सेवा, सहयोग और एकता पर जोर देते हुए सहयात्रियों की मदद करने को कहा. उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने और यात्रा के दौरान अनुशासन व सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी सलाह दी.

share & View comments