scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशसिक्किम नगर निकाय चुनाव : एसकेएम 58 सीट पर निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के खाते में गईं चार सीट

सिक्किम नगर निकाय चुनाव : एसकेएम 58 सीट पर निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के खाते में गईं चार सीट

Text Size:

गंगटोक, चार अप्रैल (भाषा)सिक्किम की नौ शहरी स्थानीय निकायों के 63 वार्डों में से सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 58 वार्ड में शनिवार को निर्विरोध जीत दर्ज की, जबकि उसके सहयोगी भारतीय जना पार्टी (भाजपा) के खाते में चार वार्ड गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) और सिटीजन एक्शन पार्टी सिक्किम (सीएपीएस) ने शहरी निकाय चुनावों के लिए आरक्षण मानदंडों पर सवाल उठाते हुए 24 अप्रैल को होने वाले नगरपालिका चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की थी।

सिक्किम में 24 अप्रैल को नौ शहरी स्थानीय निकायों गंगटोक, सिंगतम, पाक्योंग, रंगपो, ग्यालशिंग, नामची, जोरेथन, सोरेंग और मंगन की कुल 63 सीट पर चुनाव होने थे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि शनिवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन एसकेएम और भाजपा से संबंधित 62 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

आयोग ने बताया कि अब 24 अप्रैल को गंगटोक नगर निगम (जीएमसी) के केवल एक वार्ड में मतदान होगा। जीएमसी के डीजल पावर हाउस वार्ड में दो उम्मीदवार श्रीजना छेत्री (भाजपा) और बिंद्या सिंतुरी (निर्दलीय) मैदान में हैं।

इससे पहले दिन में, भाजपा और सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांति मोर्चा ने घोषणा की कि वे नगर निकाय चुनाव गठबंधन सहयोगी के रूप में लड़ेंगे।

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments