scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशसिक्किम: दोस्तों के साथ झरने में तैरने गई कॉलेज की एक छात्रा डूबी, मौत

सिक्किम: दोस्तों के साथ झरने में तैरने गई कॉलेज की एक छात्रा डूबी, मौत

Text Size:

गंगटोक, 16 जून (भाषा) सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को एक झरने के अंदर भवंर में डूब जाने से कॉलेज की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना यांगंग के माजुवा गांव के पास हिडन फॉल्स में हुई।

पुलिस के अनुसार, सिक्किम विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर की चौथे सेमेस्टर की छात्रा कुछ दोस्तों के साथ झरने पर घूमने गई थी। झरने में तैरते समय वह एक भंवर में फंस गई और डूब जाने से उसकी मौत हो गई।

यह क्षेत्र अपने ऊबड़-खाबड़ भूभाग के लिए जाना जाता है, जो मानसून के दौरान और भी खतरनाक हो जाता है।

पुलिस ने बताया कि लड़की सोरेंग जिले के टिंबूरबोंग की रहने वाली थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments