(तस्वीरों के साथ)
मुंबई, 12 अप्रैल (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना की उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सराहना की है।
मंगलवार शाम, सुहाना को एक सौंदर्य उत्पाद कंपनी का ‘ब्रांड एंबेसडर’ घोषित किया गया।
शाहरुख ने अपनी 22 वर्षीय बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में सुहाना लाल पोशाक पहनी नजर आ रही है।
अभिनेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर बुधवार को लिखा, ‘‘मेबलिन (सौंदर्य उत्पाद ब्रांड) के लिए बधाई हो बेटा। अच्छे कपड़े पहने है…अच्छा बोल रही हो…बहुत खूब। क्या मैं अच्छी परवरिश करने का कुछ श्रेय ले सकता हूं !!’’
कार्यक्रम में सुहाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस ब्रांड का हिस्सा बनकर मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं।’’
सुहाना अमेरिकी ‘कॉमिक सीरिज’ पर आधारित जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ के साथ भारतीय फिल्म उद्योग में पदार्पण कर रही है। नेटफ्लिक्स ने इस परियोजना के लिए ‘आर्ची कॉमिक्स’ के साथ साझेदारी की है।
भाषा
सुभाष
देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.