scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशप्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर एसएफआई का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर एसएफआई का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

Text Size:

कोलकाता, 27 मार्च (भाषा) कोलकाता में प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय में एसएफआई द्वारा विश्वविद्यालय की ओर से खुद की प्रवेश परीक्षा कराने और छात्र संघ चुनाव की मांगों को लेकर किया जा रहा धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों को पूरा किए जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है।

एसएफआई की प्रवक्ता उषाश्री मित्रा ने कहा, ‘‘हम प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के धरना स्थल को तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक अधिकारी यह आश्वासन नहीं देते कि प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय की अपनी प्रवेश परीक्षाओं पर आधारित होगी और इस संबंध में दिशानिर्देश अधिसूचित किए जाएंगे।’’

फिलहाल, प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईबी) द्वारा आयोजित की जाती हैं।

गर्मी और उमस के बीच लगभग 50 छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

आंदोलनकारी छात्रों ने आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) और छात्र संघ का तत्काल चुनाव कराने की भी मांग की।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम चाहते हैं कि आईसीसी और छात्र संघ के चुनाव बिना किसी देरी के लोकतांत्रिक तरीके से कराए जाएं।”

भाषा तान्या संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments