scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशमेघालय में एसआईआर के बाद मतदाता सूची में सात प्रतिशत नाम हटे

मेघालय में एसआईआर के बाद मतदाता सूची में सात प्रतिशत नाम हटे

Text Size:

शिलांग, 26 अक्टूबर (भाषा) मेघालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआई) के बाद मतदाताओं की संख्या में 7.05 प्रतिशत की कमी आई है तथा सोमवार को जारी की गयी अंतिम मतदाता सूची में अब 21,83,963 वोटर रह गये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में एसआईआर से पहले 23,49,645 मतदाता थे तथा एसआईआर के तहत 1,65,682 नाम हटा दिए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडीआर तिवारी ने कहा कि पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल हों और अपात्र प्रविष्टियों को हटा दिया जाए।

निर्वाचन आयोग को नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म 6 और 6ए के ज़रिए 21,694 आवेदन, नाम स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म 8 के ज़रिए 2,276 आवेदन, नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 के ज़रिए 2,526 आवेदन और जानकारी में सुधार के लिए फॉर्म 8 के ज़रिए 12,860 आवेदन प्राप्त हुए।

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे ‘वोटर्स सर्विस पोर्टल’, ‘ईसीआईनेट’ मोबाइल एप्लिकेशन या अपने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के जरिए अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम ज़रूर जांच लें।

अधिकारियों ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए, सभी जिलों में विशेष नामांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों के नाम अंतिम सूची में नहीं हैं, वे जरूरी कानूनी शर्तों को पूरा करते हुए, फॉर्म 6 के माध्यम से नामांकन के लिए आवेदन दे सकते हैं।

भाषा

राजकुमार नरेश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments