हैदराबाद, 24 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना के सिद्धिपेट जिले में 16 वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सातों आरोपी लड़की के परिचित थे और कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे।
लड़की की मां की शिकायत के आधार पर मड्डूर थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें शुक्रवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने कहा कि तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
भाषा राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.