scorecardresearch
Saturday, 17 October, 2026
होमदेशतमिलनाडु में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बारीक चावल की बिक्री शुरू

तमिलनाडु में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बारीक चावल की बिक्री शुरू

Text Size:

चेन्नई, 17 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शनिवार को पूरे राज्य में सहकारी दुकानों और ‘अमुधम’ बिक्री केंद्रों के माध्यम से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की अत्यधिक रियायती दर पर बारीक किस्म के चावल की बिक्री शुरू की।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पी वेंकटरमणन और सहकारिता मंत्री वी गांधीराज ने यहां कामधेनु सुपरमार्केट (टीयूसीएस) में इस चावल की बिक्री की शुरुआत की। यह रियायती दर वाला चावल राज्य की 201 सहकारी दुकानों और 49 अमुधम बिक्री केंद्रों के माध्यम से बेचा जाएगा।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से निपटने और आम परिवारों पर पड़ रहे तात्कालिक वित्तीय बोझ को कम करने के उद्देश्य से बाजार में सीधे हस्तक्षेप करने वाले कई उपायों की घोषणा की थी।

भाषा सुमित रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments