नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को शनिवार को शर्तों के साथ जमानत दे दी गई और उनसे शांति बनाए रखने का बॉन्ड भरने को कहा गया. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.
शुक्रवार को दिल्ली के झंडेवालान इलाके में अपने घर से निकलकर कनॉट प्लेस में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जाते समय दिपके को कुछ ही देर में हिरासत में ले लिया गया था.
10 अक्टूबर को उनके द्वारा भरे गए शांति बॉन्ड का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया था.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “शांति बॉन्ड में दिए गए भरोसे के आधार पर उन्हें छोड़ दिया गया. आगे की जानकारी के लिए हम लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं.”
यह भी पढ़ें: नेहा बोरा हिरासत से रिहा, दीपके को अदालत में पेश किया जाएगा: दिल्ली पुलिस