scorecardresearch
Thursday, 20 August, 2026
होमदेश1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन

1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन

कुमार दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक साथ चल रही उम्रकैद की सजा काट रहे थे. सफदरजंग अस्पताल ने अभी तक उनकी मौत की वजह साफ नहीं की है.

Text Size:

नई दिल्ली: 1984 के दिल्ली सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया. सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी. अस्पताल ने अभी तक उसकी मौत की वजह साफ नहीं की है.

1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान पांच सिखों की हत्या और एक गुरुद्वारे को जलाने से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने 17 दिसंबर, 2018 को कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

कुमार तिहाड़ जेल में बंद था. फरवरी 2025 में दिल्ली की एक अदालत ने दंगों के दौरान दो सिख पुरुषों की हत्या से जुड़े एक अन्य मामले में भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

कुमार तीन बार लोकसभा सांसद रहा. उसने बाहरी दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व किया था और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहा. 2018 में दोषी ठहराए जाने के बाद उसने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

share & View comments