नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी महिलाएं भी संगठन के खिलाफ उनकी राजनीतिक लड़ाई का समर्थन कर रही हैं.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में RSS पर लैंगिक भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने संगठन को “सिर्फ पुरुषों वाला, संविधान विरोधी पंथ” बताया. उन्होंने RSS की विचारधारा की तुलना अपने विचारों से करते हुए कहा कि वह “शिव-शक्ति” में विश्वास करते हैं.
The RSS is an al male anti-constitutional cult that believes women are the property of men.
I believe in Shiva-Shakti.
That's why it gives me such joy to fight them.
What's beautiful is that many of their “own” women are on my side.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 20, 2026
राहुल गांधी ने कहा, “RSS सिर्फ पुरुषों वाला, संविधान विरोधी पंथ है, जो मानता है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं. मैं शिव-शक्ति में विश्वास करता हूं. इसलिए उनसे लड़ने में मुझे इतनी खुशी होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी अपनी कई महिलाएं मेरे साथ हैं.”
गौरतलब है कि RSS ने अपने शताब्दी वर्ष के समापन समारोहों के तहत नागपुर के रेशिमबाग मैदान में अपना वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम आयोजित किया.
यह भी पढ़ें: ‘पश्चिमी तूफान’ सरकारों को गिराने की कोशिश में, भारत उसका मुख्य निशाना: दशहरा भाषण में RSS प्रमुख