scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशरीजीजू ने उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही के अनुलेखन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की सराहना की

रीजीजू ने उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही के अनुलेखन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की सराहना की

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही के दौरान अनुलेखन (ट्रांसक्रिप्शन) के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल करने पर प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की पहल की सराहना की।

रीजीजू ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘भारत के माननीय प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने एआई का उपयोग करके सुनवाई को प्रसारित करने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक बड़ी पहल की है।’

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय आधिकारिक रूप से संविधान पीठ की कार्यवाही का ‘‘ट्रांसक्रिप्ट’’ प्रकाशित करता है।

प्रधान न्यायधीश के अदालत कक्ष से ‘‘लाइव ट्रांसक्रिप्शन’’ की शुरुआत की गई है।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत में सुनवाई के दौरान पहली बार मंगलवार से प्रायोगिक आधार पर अनुलेखन के लिए एआई और ‘‘नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग’’ तकनीक का उपयोग शुरू किया गया।

भाषा साजन अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments