scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशरीजीजू ने त्रिपुरा के युवक के साथ नस्ली बदसलूकी की निंदा की, कार्रवाई का भरोसा दिलाया

रीजीजू ने त्रिपुरा के युवक के साथ नस्ली बदसलूकी की निंदा की, कार्रवाई का भरोसा दिलाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने दिल्ली के एक ‘कंटेंट क्रिएटर’ की ओर से त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर की गई नस्ली बदसलूकी की बुधवार को निंदा की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस आरोपी को ‘‘कड़ा सबक’’ सिखाएंगी।

रीजीजू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी। आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस उसे कड़ा सबक सिखाएंगी।’’

रीजीजू की यह टिप्पणी तब आई, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। इस वीडियो में ‘कंटेंट क्रिएटर’ आमिर शौकीन त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित तौर पर नस्ली और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है। पूरे पूर्वोत्तर में कथित घटना की कड़ी निंदा हो रही है।

विवाद के बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया है। वहीं, विभिन्न दलों के नेताओं ने ‘कंटेंट क्रिएटर’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाषा

राजकुमार पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments