scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशदिल्ली स्थित एम्स में संकाय संघ चुनाव-2026 के परिणाम घोषित, डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही अध्यक्ष बने

दिल्ली स्थित एम्स में संकाय संघ चुनाव-2026 के परिणाम घोषित, डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही अध्यक्ष बने

Text Size:

(कॉपी में अतिरिक्त तथ्य शामिल किया गया है)

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के संकाय संघ (एफएआईएमएस) का अध्यक्ष चुना गया है।

दिल्ली स्थित एम्स में संकाय संघ चुनाव-2026 के परिणाम पिछले हफ्ते घोषित किए गए थे।

यह संघ संस्थान में कार्यरत सभी संकाय सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है।

रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही इससे पहले संघ के महासचिव के पद पर कार्यरत थे।

परिणाम पिछले सप्ताह घोषित किए गए। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. हर्षल रमेश साल्वे को उपाध्यक्ष चुना गया है, जबकि डॉ. केशव गोयल महासचिव के पद पर आसीन होंगे।

एफएआईएमएस संकाय सदस्यों के कल्याण, आवास और कार्यालय संबंधी बुनियादी ढांचे, वेतन आयोग संबंधी मामलों, करियर में प्रगति और संस्थान में उनके समग्र कल्याण के लिए काम करता है।

भाषा

संतोष नरेश

नरेश

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments