scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशरेखा गुप्ता ने उपराष्ट्रपति व नितिन गडकरी से मुलाकात की

रेखा गुप्ता ने उपराष्ट्रपति व नितिन गडकरी से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सोमवार को अलग अलग मुलाकात की।

गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस अवसर पर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दिल्लीवासियों की ओर से उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।”

वहीं, गुप्ता ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चल रही विभिन्न परियोजनाओं को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इस दौरान सड़क नेटवर्क के विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई।

गुप्ता ने कहा, “ दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने, यातायात को सुगम करने और सड़क नेटवर्क के निरंतर विस्तार में मिल रहे सहयोग के लिए उनका समस्त दिल्लीवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया।”

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments