scorecardresearch
Wednesday, 6 May, 2026
होमदेशराजस्थान: शादी में शामिल होने जा रहे दोस्तों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

राजस्थान: शादी में शामिल होने जा रहे दोस्तों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Text Size:

जयपुर, छह मई (भाषा) भरतपुर जिले के सेवर इलाके में ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा मंगलवार रात जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहनेरा के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार तीन दोस्त शहर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन गंतव्य से करीब पांच किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गए।

थानाधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि दो की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘नीशू कटारा (27) और आकाश चौधरी (27) की मौके पर ही मौत हो गई।’’ दोनों आगरा के सिकंदरा के रहने वाले थे। हादसे में विनीत (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है।

पुलिस ने आगे बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और हादसे के समय किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments