scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशराजस्थान: भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद एसडीएम काजल मीणा निलंबित

राजस्थान: भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद एसडीएम काजल मीणा निलंबित

Text Size:

जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की अधिकारी काजल मीणा को निलंबित कर दिया है। एक सरकारी आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जिला करौली के नादोती की उपखंड अधिकारी काजल मीणा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दण्डनीय अपराध के लिए प्रथम दृष्टया लिप्त पाये जाने पर 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, ‘‘अतः राज्य सरकार, राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरएएस काजल मीणा को गिरफ्तारी की तारीख से निलंबित माने जाने का आदेश जारी करती है।’’

निलंबन के दौरान अधिकारी का मुख्यालय शासन सचिव (कार्मिक विभाग) जयपुर के कार्यालय में रहेगा।

एसीबी ने मीणा व उनके रीडर और एक अन्य कर्मचारी को कथित तौर पर 60,000 रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था।

मीणा आरएएस के 2024 बैच की अधिकारी और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों की वरीयता सूची की ‘टॉपर’ हैं। वह पहले टोंक में सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षु) के रूप में तैनात थीं।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments