scorecardresearch
Thursday, 9 July, 2026
होमदेशराजस्थान: मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

राजस्थान: मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

Text Size:

जयपुर, नौ जुलाई (भाषा) राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बृहस्पतिवार को यहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन के सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में अपेक्षित गति लाई जाए।

श्रीनिवास ने मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्य सचिव ने भौतिक रूप से पूर्ण हो चुकी योजनाओं का शीघ्र वित्तीय समापन सुनिश्चित करने तथा उनकी प्रगति को पोर्टल पर समय पर अद्यतन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हर घर जल प्रमाणन, जल सेवा आकलन, सुजलाम भारत आईडी तैयार करने तथा जिला सुधार योजनाओं के शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में मिशन के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं, कार्यादेश जारी होने की स्थिति, लंबित निविदाओं, वित्तीय व्यय तथा योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में विभिन्न कारणों से प्रगति प्रभावित है उनके अवरोधों का प्राथमिकता से निराकरण कर कार्यों में तेजी लाई जाए।

भाषा पृथ्वी

शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments