scorecardresearch
Monday, 22 June, 2026
होमदेशराजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए

राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए

Text Size:

जयपुर, 19 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए।

आधिकारिक बयान के अनुसार इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग’ के माध्यम से देशभर के 15 लाख लाभार्थियों को 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की तथा लाभार्थियों से संवाद किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना युवाओं के कौशल, सामर्थ्य और नवाचार से साकार होगा।

इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक कालीचरण सर्राफ, संबंधित विभागों के अधिकारी, निजी नियोक्ता एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित थे।

बयान में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य सरकार के ‘विकसित भारत’ की सोच के अनुरूप रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments